
रैपर-सिंगर बादशाह ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से सीक्रेट शादी कर ली है! तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
बादशाह की दुल्हन बनीं ईशा रिखी, जिनका नाम लंबे समय से उनके साथ जोड़ा जा रहा था, अब उनकी पत्नी हैं.
वायरल तस्वीरों में बादशाह और ईशा पारंपरिक दूल्हा-दुल्हन के लुक में नज़र आ रहे हैं, बेहद खूबसूरत!
दोनों के गले में वरमाला है. कुछ वीडियोज में बादशाह और ईशा एक-दूसरे को मज़ाकिया अंदाज़ में वरमाला पहनाते दिखे.
एक तस्वीर में कपल मंडप के सामने बैठा है और बैकग्राउंड में पंडित के मंत्र पढ़ने की आवाज भी आ रही है.
ये सीक्रेट तस्वीरें ईशा की मां पूनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर बधाई और आशीर्वाद दिया है.
शादी के बाद की तस्वीरों में ईशा मांग में सिंदूर लगाए और बादशाह की बाहों में नज़र आ रही हैं.
इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद भी बादशाह या ईशा रिखी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
ये बादशाह की दूसरी शादी है. उनका पहले जैस्मिन मसीह से तलाक हो चुका है.
जैस्मिन मसीह से उनकी एक बेटी जेसेमी मसीह सिंह भी है, जो उनके दिल के करीब है.
तस्वीरें सचमुच शादी की हैं या किसी प्रोजेक्ट की? बादशाह के आधिकारिक बयान का सबको इंतज़ार है.