
क्या आप जानते हैं, पृथ्वी पर एक ऐसी जगह है जो डेविल्स ट्राएंगल से भी खतरनाक है? यहां की परिस्थितियां इंसान के लिए जानलेवा हैं।
यह रहस्यमयी जगह इथियोपिया में है, जिसे डानाकिल डिप्रेशन का डालोल क्षेत्र कहते हैं। यह पृथ्वी पर सबसे अनोखा स्थान है।
यहां अत्यधिक अम्लीय पानी है, जिसका pH लेवल 0.25 तक है! साथ ही, नमक की चिमनियां और जहरीली गैसें इसे और खतरनाक बनाती हैं।
NASA ने इस इलाके को "साइकेडेलिक" बताया है। पीले सल्फेट, लाल आयरन और हरे कॉपर से रंग-बिरंगा दिखता है।
स्पेन के वैज्ञानिकों ने डॉ. फेलिप गोमेज के नेतृत्व में यहां अध्ययन किया। उन्होंने नमक और पानी के नमूने इकट्ठा किए।
चौंकाने वाली बात यह है कि वैज्ञानिकों को यहां बहुत छोटे बैक्टीरिया मिले, जो इन मुश्किल हालातों में भी जीवित हैं और पनप रहे हैं।
ये बैक्टीरिया सामान्य से 20 गुना छोटे हैं। वैज्ञानिक हैरान हैं कि क्या इन्होंने खुद को अनुकूल बनाया या इन्हीं हालातों से विकसित हुए?
डालोल समुद्र तल से 155 मीटर नीचे है। यह पृथ्वी का सबसे गर्म बसा हुआ स्थान है, औसत तापमान 34-35°C रहता है।
गर्म झरनों से उबलता पानी और क्लोरीन, सल्फर जैसी जहरीली गैसें लगातार निकलती रहती हैं, जो हवा में घुल जाती हैं।
वैज्ञानिक इस क्षेत्र को मंगल ग्रह के पुराने वातावरण का बेहतरीन एनालॉग मानते हैं। यहां की अम्लता और खनिज मंगल से मिलते हैं।
यह खोज एक्सट्रीमोफाइल्स की दुनिया को रोचक बनाती है। अगर यहाँ जीवन है, तो अन्य ग्रहों पर भी हो सकता है।