
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले सोमवार को बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंडे बना दिया है।
इस फिल्म ने सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का टॉप रिकॉर्ड तोड़ डाला है, जिसने पहले यह उपलब्धि हासिल की थी।
'धुरंधर 2' ने सोमवार को करीब 65 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जो बॉलीवुड में मंडे कलेक्शन का ऑल टाइम रिकॉर्ड है।
इससे पहले 'बॉर्डर 2' ने 63.59 करोड़ कमाए थे। लेकिन यह गणतंत्र दिवस जैसे नेशनल हॉलिडे पर आया था।
'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि यह एक नॉर्मल वर्किंग डे पर बना है, बिना किसी छुट्टी के।
दिलचस्प बात यह है कि रिकॉर्ड तोड़ने वाले रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर खुद सनी देओल के तगड़े फैन हैं।
सिर्फ 5 दिनों में 'धुरंधर 2' ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो सबसे फास्ट बॉलीवुड फिल्म है।
इससे पहले 'जवान' ने 13 दिन में और 'पुष्पा 2' ने 10 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
'धुरंधर 2' ने 5 दिन में वर्ल्डवाइड 850 करोड़ का लैंडमार्क पार कर लिया है।
फिल्म का क्रेज़ बता रहा है कि यह हफ्ते के बाकी वर्किंग डेज़ में भी जमकर दर्शक बटोरेगी और नया इतिहास रचेगी।