
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। सिर्फ 3 दिनों में इसने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।
ईद पर फिल्म के लिए ऐसा क्रेज़ दिखा कि कई थिएटर्स 24 घंटे खुले रहे। एक दिन में 40 शोज के बाद भी टिकट मिलना मुश्किल था।
शनिवार को 'धुरंधर 2' ने सिर्फ हिंदी वर्जन से 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। यह हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन है।
'धुरंधर 2' हिंदी में 100 करोड़ सिंगल डे कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी। यह 8 सालों से बॉलीवुड फैन्स का सपना था।
इससे पहले यह रिकॉर्ड 'पुष्पा 2' (86 करोड़) के नाम था। 'धुरंधर 2' ने सबसे बड़े सिंगल डे हिंदी कलेक्शन का ताज अपने नाम किया।
फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़कर यह सबसे तेज 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई।
सिर्फ 3 दिनों (+प्रीव्यू) में 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। यह ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका है।
4 दिन पूरे होने से पहले ही 'धुरंधर 2' ने 'बॉर्डर 2' (341 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। रविवार को भी 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन की उम्मीद है।
'धुरंधर' की कहानी आगे देखने की जिज्ञासा दर्शकों को खींच रही है।