
वैश्विक कोहराम से आज बाजार गैपडाउन खुलने के संकेत। ईरान-इजरायल युद्ध और कच्चे तेल में उबाल इसका प्रमुख कारण।
आज कई स्टॉक्स अपनी खास कॉर्पोरेट एक्टिविटीज के चलते सुर्खियों में रहेंगे। अपनी पोर्टफोलियो के लिए इन पर रखें पैनी नज़र!
HDFC Bank में चेयरमैन के इस्तीफे बाद लीडरशिप बदलाव। दुबई ब्रांच मामले में 3 सीनियर एग्जीक्यूटिव्स को बर्खास्त किया।
South Indian Bank को मिले नए नॉन-एग्जीक्यूटिव पार्ट-टाइम चेयरमैन। आरबीआई ने जोस जोसेफ कट्टूर की नियुक्ति को मंजूरी दी।
RITES को रेलवे के पहले हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक के रखरखाव का कॉन्ट्रैक्ट मिला। यह 64 किमी लंबा ट्रैक RDSO ने डेवलप किया है।
Tata Steel ने पंजाब में ₹3,200 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू किया। लो-कार्बन स्टील के लिए स्क्रैप-बेस्ड EAF तकनीक का उपयोग।
आज Vedanta के बोर्ड की बैठक है, जिसमें वित्त वर्ष 2026 के तीसरे अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
MM Forgings की बैठक में फंड जुटाने पर विचार। P N Gadgil Jewellers ने महाराष्ट्र में दो नए स्टोर खोले।
दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने नमन इंडस्ट्रीज प्रोक्सीमा और एलीया कमोडिटीज में बड़ी बल्क डील्स की।
आज पावर फाइनेंस, कैस्ट्रॉल इंडिया के डिविडेंड की एक्स-डेट। टीआईएल, सनरेस्ट लाइफसाइंस, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर भी लिस्ट में!
आज SAIL और सम्मान कैपिटल में F&O की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे। ट्रेडिंग से पहले बैन लिस्ट चेक करें।