
बिना पैसे खर्च किए हर महीने पाएं ₹3000। जानें कैसे उठाएं PM मानधन योजना का फायदा।
अगर आप PM किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं, तो PM मानधन योजना से जुड़ना हुआ आसान। कोई अतिरिक्त पैसा खर्च नहीं करना होगा।
PM किसान सम्मान निधि से जुड़कर, मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन करवाएं। 60 साल की उम्र के बाद हर महीने ₹3000 पेंशन पाएं।
PM किसान सम्मान निधि से किसानों को सालाना ₹6000 मिलते हैं। ये राशि ₹2000 की तीन किस्तों में दी जाती है।
मानधन योजना का मासिक प्रीमियम आपकी PM किसान सम्मान निधि की किस्त से कट जाएगा। आपको अपनी जेब से पैसे लगाने की जरूरत नहीं।
यह छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। 60 वर्ष के बाद ₹3000 मासिक पेंशन मिलती है।
18 से 40 वर्ष की आयु का कोई भी किसान आवेदन कर सकता है। छोटे और सीमांत किसान होना आवश्यक है।
आपकी वर्तमान आयु के आधार पर ₹55 से ₹200 प्रति माह योगदान। यह राशि आपकी PM किसान सम्मान निधि से कटेगी।
60 वर्ष की आयु के बाद योगदान बंद हो जाएगा। आपको हर महीने ₹3000 पेंशन मिलेगी (सालाना ₹36,000)।
पेंशन शुरू होने के बाद भी, PM किसान सम्मान निधि के ₹6000 सालाना मिलते रहेंगे। यह किसानों के लिए एक बेहतरीन आर्थिक सुरक्षा है।
अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाएं। PM किसान मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन का फॉर्म भरें और PM किसान निधि से जुड़ें।