
योगी सरकार ने पेश किया प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट। किसानों को मिलीं 5 बेहतरीन सौगातें, जानें पूरी डिटेल्स।
यूपी बजट 2025-26 कुल ₹8 लाख 8 हजार 736 करोड़ का है। यह पिछले साल से 9.8% अधिक है।
यूपी सरकार ने किसानों के लिए की 5 खास घोषणाएं। इन योजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आय और फसल की पैदावार।
'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' माइक्रो इरीगेशन योजना के लिए ₹720 करोड़। किसानों को ड्रिप और फव्वारा सिंचाई पर अनुदान मिलेगा।
राष्ट्रीय उद्यानिकी व बागवानी मिशन योजना के लिए ₹650 करोड़। इससे प्रदेश में बागवानी और फूलों की खेती को बढ़ावा मिलेगा।
दलहनी और तिलहनी फसलों की बुवाई के लिए निःशुल्क मिनी किट। इस योजना से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज मिलेंगे।
बीज स्वावलंबन नीति 2024 के तहत सीड पार्क विकास परियोजना। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत ₹124 करोड़। सभी जनपदों में प्राकृतिक खेती कार्यक्रम संचालित होगा।
मेधावी छात्राओं को स्कूटी, महिला छात्रावास और पेंशन के लिए भी प्रावधान। कृषक कल्याण योजना से किसानों को दुर्घटना पर आर्थिक सहायता।
यूपी बजट 2025-26 की सभी प्रमुख घोषणाएं और अपडेट्स। किसानों, महिलाओं व युवाओं को क्या मिला, जानें विस्तार से।